बड़ा हादसाः फ्रांस के ल्योन शहर में भीषण अग्निकाण्ड! 10 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल

ख़बर शेयर करें :-

नई दिल्ली। फ्रांस के ल्योन शहर में आज सुबह-सुबह एक बड़ा अग्निकाण्ड हो गया। यहां रिहायशी इमारत में लगी आग की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने इसकी जानकारी दी है। यह आग ल्योन शहर के वॉल्क्स-एन-वेलिन की सात मंजिला रिहायशी इमारत में लगी। आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी और फिर ऊपर की ओर फैलती चली गई। आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। आग शुक्रवार सुबह तीन बजे के आसपास लगी थी। फिलहाल अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने बताया कि वाउलक्स-एन-वेलिन में एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। गृह मंत्री ने बताया कि वह लगातार राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में 170 दमकलकर्मी जुटे रहे। आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारणों की जांच की जाएगी।

News Desk