Tuesday, June 6, 2023
spot_img
Homeदुर्घटनादर्दनाक हादसाः बहराइच में रफ्तार ने बरपाया कहर! डंपर और ऑटो की...

दर्दनाक हादसाः बहराइच में रफ्तार ने बरपाया कहर! डंपर और ऑटो की जबरदस्त भिड़ंत, पांच लोगों की मौके पर ही मौत

लखनऊ। यूपी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज कस्बे में हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग तिलक कार्यक्रम से वापस अपने घर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी मंशाराम की बेटी का विवाह कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकनापुर गांव से तय हुआ था। गुरुवार को तिलक कार्यक्रम था। जिस पर मंशाराम रिश्तेदार और परिवार के लोगों के साथ तिलक लेकर रूकनापुर गांव ऑटो से गया था। तिलक कार्यक्रम निपटाने के बाद सभी रात में वापस लौट रहे थे। रात एक बजे के आसपास सभी ऑटो सवार लखनऊ- बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली के मदनी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे। तेज रफ्तार में डंपर ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें लड़की की बहन भी शामिल है। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें