बड़ा हादसाः शादी समारोह में फटा सिलेंडर! पांच लोगों की दर्दनाक मौत, 60 से अधिक लोग झुलसे

ख़बर शेयर करें :-

नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शादी समारोह के दौरान सिलेंडर फटने से आग लग गयी। इस हादसे में पांच लोगों के मरने की खबर है, जबकि 60 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गयी और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि भुंगड़ा गांव में शादी के दौरान घर में आग लगने से करीब 60 लोग झुलस गये। खबरों की मानें तो 60 घायलों में से 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल में रेफर किया गया है। इलाज चल रहा है। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नागौर सांसद हनिमन बेनीवाल ने एमजीएच अस्पताल में घायलों का हाल जाना और कहा कि घायलों की हालत बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है और मृतक के परिजनों को 25-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री को आज ही मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए।

 

 

News Desk