बागेश्वर/कपकोट। शराब के नशे में अगर शिक्षक ही धुत होने लगे तो बच्चों का भविष्य क्या होगा आप अंदाजा ही लगा सकते हैं। कपकोट के ग्राम हम्टीकापड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विरुवा बिनौला के दो अध्यापकों का वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक स्कूल में दो शिक्षकों का शराब पीकर आने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मामला बेहद गंभीर प्रवृत्ति का है, शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक, दोनों शिक्षकों की खून की जांच हुई है। जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
Trending
झारखंड के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 1,042 नए शिक्षक, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
ऊधम सिंह नगर किशोर हत्याकांड की ताजा अपडेट
नारायणबगड़ हादसे ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- कृषि शिक्षा का अग्रणी संस्थान है पंतनगर
आईआईटी आईएसएम धनबाद के उपनिदेशक ने थपथपाई छात्रों की पीठ, कहा रोजगार परक शिक्षा आज की जरूरत
प्रशासनिक डेटा प्रणालियों को मजबूत बनाने पर देहरादून में जुटे नीति निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ
उत्तराखंड डीबीटी सरकारी योजना: रेखा आर्या ने 4098 बेटियों के खाते में भेजे करोड़ों
भूकंप के बाद बिजली, पानी और संचार व्यवस्था ठप
बागेश्वर/कपकोट: शराब पीकर दो टीचरों ने स्कूल में किया ड्रामा, डीएम ने किया दोनों को निलंबित
- by Admin
- Feb 11, 2025