देहरादून। राजधानी के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक कॉलोनी में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को पड़ोस में ही रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर ने अंजाम दिया। आरोप है कि किशोर ने पहले बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और उसे बाल सुधार गृह (संरक्षण) भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर शाम की है। मूल रूप से बिहार निवासी दोनों परिवारों के लोग देहरादून में मजदूरी करते हैं और उनके आवास भी पास-पास ही हैं। सोमवार शाम करीब 15 वर्षीय किशोर खेल-खेल के बहाने छह वर्षीय मासूम को अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची को मोबाइल फोन में आपत्तिजनक व अश्लील सामग्री दिखाई और फिर उसके साथ घिनौनी हरकत की। अचानक बच्ची के चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। स्थिति भांपते ही स्थानीय लोगों ने फौरन आरोपी किशोर को मौके पर ही दबोच लिया और मामले की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में बच्ची को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में बच्ची का उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की जा रही है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Trending
आरोपी को कब से माना जाएगा गिरफ्तार? सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया कानूनी संशय
कच्ची ढांग हिमस्खलन: केदारताल ट्रैक पर लापता पर्वतारोहियों की तलाश में निम के जवान तैनात
उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे पर रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा वाहन, 5 शव बरामद
डीयू में हंगामे के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई, प्रोफेसर के दफ्तर में हुई थी तोड़फोड़
उत्तराखंड भाजपा में टिकट के लिए महा-घमासान: कुमाऊं की 5 सीटों पर 60 से अधिक दावेदार, कैबिनेट मंत्री की पत्नी भी चुनावी रेस में शामिल
उत्तराखंड में 'थर्ड फ्रंट' की सुगबुगाहट: 2027 के रण से पहले यूकेडी ने खेला बड़ा दांव,16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की धड़कनें
कोटद्वार में रिश्वतखोर फायर अफसर गिरफ्तार: होटल की एनओसी के लिए मांगी थी 20 हजार की घूस, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगा ईवीएम-वीवीपीआई का महाअभियान,आयोग की टीम करेगी दौरा