नई दिल्ली। एक तरफ जहां मिडिल ईस्ट तनाव का असर पूरी दुनिया में दिख रहा है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें टेंशन बढ़ा रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक बड़ी अफवाह फैल गई कि सरकार कोरोना जैसा देशव्यापी लॉकडाउन लगाने वाली है। इन अफवाहों से लोगों में डर और बेचैनी बढ़ गयी। अब केंद्र सरकार ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार को साफ कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह झूठी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार ऐसा कोई कदम उठाने पर विचार भी नहीं कर रही। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मुश्किल वक्त में शांत रहें, ज़िम्मेदारी दिखाएं और एकजुट रहें। वहीं संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं और लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने हाल ही में एक्साइज ड्यूटी घटाई है ताकि आम जनता पर बढ़ते दाम का बोझ कम किया जा सके। रिजिजू ने कहा कि संसद में सांसद इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहेंगे। सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि हालात पूरी तरह काबू में हैं और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और जरूरत से ज़्यादा पेट्रोल या गैस जमा करने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे असली किल्लत और बढ़ जाती है। फिलहाल सरकार की नजर पूरी स्थिति पर है और ऊर्जा आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने की हर संभव कोशिश की जा रही है।


Trending
अप्रैल से शुरू होने वाले बूथ स्तर के प्रशासनिक रिकॉर्ड के साथ भौगोलिक डेटा को एकीकृत करके उत्तराखंड में मतदाता सत्यापन में क्रांति लाएगा मैपिंग अभियान
भरसार औद्यानिकी विश्वविद्यालय वार्षिक दीक्षांत समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह की मेजबानी करेगा, जो पौड़ी के स्नातक छात्रों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है
नदी तटीय वन क्षेत्रों में अनियंत्रित अवैध खनन को रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार वनकर्मियों को उन्नत राइफलें और एमके-II पिस्तौल कराएगी उपलब्ध
सिविल जज मुख्य परीक्षा 2026 के लिए यूकेपीएससी का आधिकारिक नोटिफिकेशन हॉल टिकट प्राप्त करने और परीक्षा दिवस प्रोटोकॉल का पूरा रोडमैप प्रदान करता है
अनसुनी महिलाओं तक पहुंचना: स्थानीय कमेटियों के माध्यम से केंद्र शासित प्रदेशों में आयोग का रणनीतिक विस्तार सुनिश्चित करता है कि कोई भी शिकायत अनसुनी न रहे
बीकेटीसी की हाई-टेक वेबसाइट बुकिंग भ्रम को दूर करेगी और कहीं से भी दान और मंदिर योगदान के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश प्रदान करेगी
आरटीआई दस्तावेजों से पता चलता है कि रानीपोखरी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परियोजना बदलते फैसलों और अंतर-विभागीय संचार की कमी का शिकार हुई है
दिल्ली से देहरादून मात्र 150 मिनट में, पीएम मोदी एक्सप्रेसवे उद्घाटन का ऐतिहासिक पल