नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर से लेकर मार्च 2027 तक अपनी सभी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन महीनों में एनटीए कुल 14 परीक्षाएं आयोजित करवाएगा। जिसमें यूजीसी नेट दिसंबर से लेकर जेईई मेन-सेशन I और सीयूईटी पीजी के एग्जाम भी शामिल हैं। कौन सा एग्जाम कब होगा? कितने दिन परीक्षा चलेगी? इन सभी के बारे में भी एनटीए ने पूरी डिटेल्स कैलेंडर में बताई है। ऐसे में जो भी कैंडिडेट्स जिस भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वो अब इस शेड्यूल और परीक्षा कैलेंडर के जरिए अपनी प्रिपरेशन कर सकते हैं। एनटीए ने तीन साल के बाद अपना परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इस साल दिसंबर महीने में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, स्वंयम, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, यूजीसी नेट दिसंबर (साइकिल) और जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (दिसंबर साइकिल) की परीक्षा ली जाएगी। एनटीए का कहना है कि ये सभी तारीखें टेंटेटिव है, इनमें एडमिनिस्ट्रेटिव, एकेडमिक या किसी भी अन्य परिस्थितियों की वजह से बदलाव भी हो सकते हैं। अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in विजिट कर सकते हैं।


Trending
Bluevine Layoffs: Outsourcing से भारतीय Support Jobs पर बढ़ा दबाव
iPhone 18 Pro First Buyers ने बताया लॉन्च डे का अनुभव
हल्द्वानी न्यूज: पूर्व असम डीजीपी बीडी खर्कवाल को पुलिस बलों ने दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड क्राइम न्यूज: सितारगंज मामले में BNS की धारा 108 के तहत कार्रवाई
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: वडनगर से काशी तक जगमगाए आशीर्वाद के दीये, मोदी के जन्मदिन पर देशभर में सेवा और धार्मिक आयोजनों की धूम
आस्था का नया अध्याय:सीएम धामी ने किया माता यमुना की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण,धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
डिजिटल होगी देश की तस्वीर: उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से मिलेगी स्वगणना की सुविधा
देहरादून: अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का तीखा हमला: गोदियाल,प्रीतम और हरक ने उठाई योजना रद्द करने की मांग