रुड़की। रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के डबल फाटक स्थित एक होटल के कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि दोनों गुरुवार शाम होटल में ठहरे थे, लेकिन शुक्रवार दोपहर जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर का मंजर देखकर सभी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जता रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली रोड स्थित आर्यन होटल में गुरुवार शाम एक युवक और युवती ने कमरा बुक कराया था। होटल कर्मचारियों के मुताबिक रात करीब 9 बजे के बाद दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। शुक्रवार सुबह होटल स्टाफ सफाई के लिए कमरे तक पहुंचा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। स्टाफ ने पहले उन्हें सोता हुआ समझा, लेकिन चेकआउट का समय बीतने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों को शक हुआ। होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस और सीओ रुड़की ओशिन जोशी ने दूसरी चाबी के बारे में पूछा और बाद में दरवाजा तोड़कर कमरे को खुलवाया गया। कमरे के अंदर युवक और युवती बेड पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान नाथुखेड़ी निवासी सागर के रूप में हुई है, जबकि युवती लंढौरा क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और होटल के सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही हैं। सीओ रुड़की ओशिन जोशी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीले पदार्थ के सेवन का लग रहा है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
Trending
गढ़वाल राइफल्स की 20वीं बटालियन में तैनात थे रोहित; देश की सीमाओं की रक्षा का निभाया फर्ज
हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में जन स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार; स्थापित किए जाएंगे 2000 आधुनिक स्नानगृह
13 से 16 जून तक मंत्रियों का कड़ा शेड्यूल; दो दिन संबंधित विधानसभाओं में बिताएंगे दिग्गज
छुट्टियां बिताने पहाड़ पहुंचे परिवार पर टूटा कहर; दो महिलाओं के हाथ और पैर कुचले
सीटीईटी की तर्ज पर अब साल में दो बार होगी यूटीईटी, टीईटी न होने से हजारों सेवारत शिक्षकों की नौकरी पर संकट
सर्टिफिकेट जांच और स्क्रूटनी की प्रक्रिया तेज; खेल विभाग जल्द जारी करेगा चयनित खिलाड़ियों की सूची
भाजपा का महा-अभियान: 13 जून से विधानसभाओं में उतरेंगे सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री,12 साल के विकास का देंगे संदेश
वीवीआईपी सुरक्षा से थर्राई राजधानी: देहरादून के मुख्य चौराहों पर दून पुलिस का कड़ा पहरा