नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला सिडनी में ड्रंक ड्राइविंग का है, जहां उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार यह घटना मारौब्रा इलाके की है, जहां रविवार देर रात वॉर्नर अपनी कार चला रहे थे। उसी दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए रैंडम ब्रेथ टेस्ट में वे फेल हो गए। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के मुताबिक वॉर्नर ने टेस्टिंग साइट से पहले ही अपनी गाड़ी रोककर पार्क कर दी थी, लेकिन ट्रैफिक और हाईवे पेट्रोल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उनकी जांच की। शुरुआती जांच में ही शराब की मौजूदगी की पुष्टि हो गई। इसके बाद वॉर्नर को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनकी ब्रेथ एनालिसिस रीडिंग 0.1 दर्ज की गई, जो कानूनी सीमा से लगभग दोगुनी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5ः30 बजे मालाबार रोड पर रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग अभियान चल रहा था, इसी दौरान वॉर्नर की गाड़ी संदिग्ध रूप से रोकी गई और जांच में मामला सामने आया। अब इस मामले में वॉर्नर को मई महीने में अदालत में पेश होना होगा। यह घटना उनके लिए कानूनी मुश्किलें बढ़ा सकती है और क्रिकेट जगत में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर ने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अचानक वनडे क्रिकेट से भी विदाई लेकर सभी को चौंका दिया था। फिलहाल वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय हैं और हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए लौटे हैं। हालांकि इस ताजा विवाद के बाद उनके क्रिकेट करियर पर भी असर पड़ सकता है। अब सभी की नजरें मई में होने वाली कोर्ट पेशी पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि इस मामले में उन्हें क्या सजा मिलती है।
Trending
भावी नेताओं को प्रेरणा: बिरला संस्थान के स्पेक्ट्रम कार्यक्रम में सीएम धामी के भाषण ने छात्रों में भरा उत्साह
उत्तराखंड में व्यापक तैयारी: चारधाम यात्रा के लिए 100 हाई रिस्क जोनों पर तैनात किए गए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ
विक्रांत कश्यप मामले में आतंकियों के भागने के रास्तों के खुलासे के बाद नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
दैवीय और राष्ट्रीय आशीर्वाद की तलाश: गौ माता के लिए यशवंत चौधरी का अनोखा विरोध श्रीनगर पहुंचा
10 दिनों का ग्रीन कार्ड अभियान: आगामी धार्मिक सर्किट के लिए हरिद्वार परिवहन कार्यालय ने 600 वाहन किए अधिकृत
केंद्र ने देहरादून-अयोध्या सीधी हवाई सेवा के लिए उत्तराखंड के अनुरोध को एयरलाइंस के साथ साझा किया; मार्ग चयन के लिए कंपनियां स्वतंत्र
सीएम दौरे के बाद सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त: चाकूबाजी की घटना पर डीएवी कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ करेगी पुलिस
भूकंप की भौतिकी: जमीन के नीचे जमा ऊर्जा की वजह से क्यों आए रुद्रप्रयाग में 3.06 तीव्रता के झटके