उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
राहुल गांधी का आरोप, सरकार जनता की आवाज सीमित कर रही है
रुद्रपुर डकैतीः संयुक्त पुलिस टीमों ने रामपुर में की दबिश
उत्तराखंड में एप्पल मिशन, पॉलीहाउस और कीवी-ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगी नई रफ्तार,अधिकारियों की जवाबदेही तय
खड़गे रैली के बाद शुद्धीकरण यज्ञ के समर्थन में श्री राम सेना
उत्तराखण्ड भाजपा खबर: तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी पार्टी
ओरिजिनल वीडियो पर दूसरों के कथित दावे के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा के सिस्टम पर उठाए सवाल
उत्तराखंड कांग्रेस की 17 अगस्त को दिल्ली में बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति और कार्यक्रमों पर होगा मंथन
यशवंत वर्मा कैश कांड: जांच समिति ने गवाहों के बयानों की भी जांच की