विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिय बंद हो गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पर्यटकों की संख्या कम रही। विश्व धरोहर फूलों की घाटी पिछले दिनों बर्फ से लकदक रही। विभिन्न प्रजाति के फूलों के लिए प्रसिद्ध इस घाटी में पर्यटकों भी बर्फ का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे। आज शुक्रवार 31 अक्तूबर को फूलों की घाटी पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई। इस वर्ष घाटी में 15934 देशी विदेशी पर्यटक पहुंचे, जिसमें विभाग को 3328050 की आय हुई। जबकि पिछले वर्ष घाटी में 19401पर्यटक पहुंचे थे,जिसमें विभाग को 3940850 की आय हुई थी। घाटी में अब फूल भी कम हो चुके हैं लेकिन इस बार समय से पहले हुई बर्फबारी से घाटी में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आई। इससे यहां के प्राकृतिक स्लोप और पहाड़ियां मनमोहक दृश्य बना रहा। स्थानीय टूर ऑपरेटर संजय सती का कहना है कि घाटी में इस बार समय से पहले बर्फबारी हुई, जिसके चलते घाटी में पर्यटक बर्फ देखने और उसका आनंद लेने के लिए पहुंचे। वहीं फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि बर्फबारी के बाद घाटी में हर दिन आठ से दस पर्यटक पहुंच रहे थे।
Trending
सीएम सर की क्लास: युवा विद्यार्थी मंथन में बोले धामी,जिम्मेदारियां मिलेंगी, युवा संकल्प लेकर आगे बढ़ें
भक्ति और खेल का अनूठा संगम: हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाकर ऋषिकेश को पैदल निकलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, लिए 2 बड़े संकल्प
उत्तराखंड में चुनावी बिसात: सीएम धामी को 25 विधानसभा सीटों से मिला चुनाव लड़ने का न्योता! विधायकों का 'रिपोर्ट कार्ड' तय करेगा टिकट
उत्तराखंड में कुदरत का कहर: चमोली में तमक नाले में आया भयानक जलसैलाब, बैली ब्रिज बहा,हवलदार समेत कई गाड़ियां लापता
उत्तराखंड में अब एआई रोकेगा टैक्स चोरी,खनन, जड़ी-बूटी और कार्बन क्रेडिट से खज़ाना भरेगी धामी सरकार
रेखा आर्या कांवड़ यात्रा: भारत की ओलंपिक मेजबानी और खेल गौरव के लिए प्रार्थना
जापानी महिला पति की अस्थियां लेकर समण मंदिर बिलौना पहुंचीं
उत्तराखंड SIR न्यूज: मतदाता पुनरीक्षण के बीच रुद्रपुर बूथों का निरीक्षण
उत्तराखंड: विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से हुई बंद, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार घटी पर्यटकों की संख्या
- by News Desk
- Oct 31, 2025