चमोली। पहाड़ के दूरस्थ गांवों में बुनियादी सुविधाओं के दावों की हकीकत एक बार फिर सामने आई है। चमोली जनपद में सड़क सुविधा न होने के कारण एक प्रसव पीड़िता को तीन किलोमीटर का कठिन पैदल सफर तय करना पड़ा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसव पीड़ा अधिक होने के कारण महिला ने रास्ते में ही एक बेटी को जन्म दिया। घटना बीते रविवार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार, विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गनोली के मौली तोक निवासी 24 वर्षीय गायत्री देवी को शनिवार शाम से ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। गांव तक सड़क न होने के कारण परिजनों के सामने उन्हें अस्पताल ले जाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। रविवार सुबह पीड़ा बढ़ने पर महिला के पति, ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी ने हिम्मत जुटाई और उन्हें पैदल ही मुख्य सड़क की ओर ले जाने लगे। तीन किलोमीटर की दुर्गम चढ़ाई-उतराई पार करते समय बीच रास्ते में ही गायत्री देवी की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने वहीं बेटी को जन्म दे दिया। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी और अन्य महिलाओं ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा और नवजात को मुख्य सड़क तक लाकर अस्पताल पहुंचाया गया। गौरतलब है कि गैन-कांगुला-सैंजकट्टा मोटर मार्ग के शेष तीन किलोमीटर हिस्से को आज तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में बीमारों और गर्भवती महिलाओं को आज भी जान जोखिम में डालकर पैदल सफर करना पड़ रहा है।
Trending
सीजेपी नेताओं पर मुंबई पुलिस के कड़े एक्शन से गैरकानूनी जमावड़े के खिलाफ गया सख्त संदेश
कालसी में टोंस नदी में गिरे वाहन में चालक समेत सवार थे छह लोग, दो की मौत
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पवाणी में एक दिसंबर से लगेगा शिविर, मौके पर बनेंगे सभी कागजात
26/11 बरसी पर सुरक्षा अलर्ट: ईमेल में ग्रेनेड और बम धमाकों से मुंबई को दहलाने की दी गई धमकी
कृषि पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण को लेकर पंतनगर विश्वविद्यालय में अहम संवाद का आयोजन
उत्तराखंड पॉलिटिक्स अपडेट: हस्ताक्षर अभियान लेकर राज्यपाल के द्वार पहुंची कांग्रेस
उत्तराखंड सरकार ने वात्सल्य योजना के जरिए कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को दिया सहारा
2024 के प्रेम विवाह का खौफनाक मोड़: 10 लाख की कार की चाह में ससुरालियों ने विवाहिता को किया लहूलुहान
चमोली में ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ता ने गर्भवती को 3 किमी पैदल पहुंचाया, रास्ते में हुआ प्रसव
- by Admin
- Nov 25, 2026