भाजपाईयों ने भीमताल बाजार में चलाया महाजनसंपर्क अभियान, व्यापारियों को गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

ख़बर शेयर करें :-

भीमताल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भीमताल मल्लीताल बाजार में महा-जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रत्येक दुकान पर जाकर व्यापारियों से संपर्क किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान केंद्र सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों के पत्रक जनता के मध्य वितरित किए गए व बाजार क्षेत्र में केंद्र सरकार के समर्थन में स्टिकर भी लगाये गए। साथ ही टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करा कर भाजपा सरकार के प्रति उनका निरंतर समर्थन प्रदर्शित कराया गया। अभियान जिला टोली सदस्य एवं जिला मंत्री नितिन राणा ने बताया कि 20 जून से 30 जून तक चलने वाले इस डोर टु डोर अभियान के तहत नैनीताल ज़िले के सभी 1005 बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम जन के मध्य जाकर मोदी सरकार की नीतियों व जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यहां मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, पंकज जोशी, योगेश तिवारी, भुवन भट्ट, भारत लोशाली, शरद पांडे, प्रकाश आर्या, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जया बोरा, भुवन जोशी, भास्कर भगवाल, सुशील कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।