नैनीतालः मंत्री चंदन राम दास के निधन पर कूटा ने जताया दुख! आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, शिक्षक संघ (कूटा) ने उत्तराखंड सरकार के मंत्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दौरान कूटा ने मृतक की आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कूटा ने कहा कि स्वर्गीय चंदन राम दास लोकप्रिय एवं सरल व्यक्तित्व के धनी रहे। उनका जाना उत्तराखंड के लिए भारी क्षति है। कूटा की तरफ से प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. विजय कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. सीमा चौहान, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. दीपाक्षी जोशी, डॉ. उमंग सैनी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. युगल जोशी, डॉ. रितेश साह, डॉ. नागेंद्र शर्मा आदि ने दुख व्यक्त किया है।

News Desk