नैनीताल : करवा चौथ पर्व पर बाजार रहें गुलजार , खरीददारी करने व मेंहदी लगाने को उमड़ी महिलाएं

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल : करवा चौथ पर्व पर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाएं त्योहार के लिए खरीदारी करने लगी हैं। नैनीताल के मल्लीताल तल्ली ताल बाजार में मंगलवार को सुबह से ही काफी भीड़ रही। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए करवा, कलश, थाली, मां करवा की फोटो, माता की चुनरी की खरीदारी की।

अधिकतर भीड़ चूड़ियों की दुकानों पर दिखाई दी। वहीं, नई दुल्हनें भी पहले करवाचौथ को खासी उत्साहित दिखीं। इसके लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर में फेशियल, मेनिक्योर, पेडिक्योर और नेल एक्सटेंशन करवा रही हैं।
बाजार में मिट्टी के करवे की काफी मांग है। वही जगह जगह महिलाओं को मेंहदी लगाई जा रहीं है।

महिलाओं में त्योहार को लेकर सोने-चांदी के आभूषण और चूड़ियों का क्रेज है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी जमकर खरीद हो रही है। सतरंगी और सास को उपहार स्वरूप देने वाले चूड़े की खासी डिमांड है।