उत्तराखण्डः पशु प्रदर्शनी में छाई रही प्रेम चंद्र की गाय! खुटियाखाल गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन, ग्रामीणों को दी विभिन्न जानकारी

ख़बर शेयर करें :-

अल्मोड़ा। यहां धारी विकासखंड के ग्राम खुटियाखाल में पशुपालन विभाग द्वारा पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ. बीएस जगपांगी द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि किस प्रकार वह पशुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं। इस दौरान प्रेम चंद्र की गाय ने चैम्पियन पशु का खिताब जीता। इस दौरान मनोज कुमार, अरविन्द सिंह, मनीषा देवी, कमला देवी, कृष्ण सिंह, धनी देवी, प्रेमा देवी, पूरन सिंह, जसुली देवी, भावना देवी व जानकारी देवी के पशुओं ने ईनाम प्राप्त किए। कार्यक्रम का संचालन पशु चिकित्साधिकारी धारी द्वारा डॉ. एके रावत द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. स्वाति, डॉ. रिजवान, नेहा, मीनाक्षी, नवराज, हरिशंकर, विनीत पंत, डेयरी सचिव हरीश चंद्र, हरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

News Desk