Tuesday, May 30, 2023
spot_img
Homeराष्ट्रीयबड़ी खबरः कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का विवादित बयान! जहरीले सांप की तरह...

बड़ी खबरः कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का विवादित बयान! जहरीले सांप की तरह प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा ने लगाई फटकार

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरान जहां राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं वहीं एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप इसे जहर समझें या न समझें लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे। आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे। आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे। उनके इस बयान पर सियासी हलचल तेज हो गयी है। हालांकि इस बयान पर विवाद होने कुछ देर बाद ही उनकी सफाई भी आ गई। उन्होंने कहा कि मैंने पीएम मोदी के बारे में यह बात नहीं की। मैं व्यक्तिगत बयान नहीं देता। मेरे कहने का मतलब है कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है, अगर आप चाटने की कोशिश करेंगे तो मौत होनी तय है।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें