बड़ी खबरः प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी बड़ी सौगात! वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झण्डी, पुरी से पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक चलेगी

ख़बर शेयर करें :-

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा को बड़ी सौगात देते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाई। यह ट्रेन पुरी से पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक चलाई जाएगी। इस मौके पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और राज्यपाल के अलावा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहें। यह देश की 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। इसके साथ ही वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पीएम मोदी ने करीब 8,000 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। देर रात केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भुवनेश्वर पहुंचे। उन्होंने कार्य प्रगति का जायजा लेने के लिए आधी रात को पुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेल मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्यपाल पुरी जाएंगे। वे 19 तारीख को सुबह 10 बजे फिर से हरियाणा के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ पांडियन के भी शामिल होने की उम्मीद है। पुरी-हावड़ा वंदे एक्सप्रेस सेवा शुरू हो जाने से दोनों प्रदेश के लोगों को इसका फायदा होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम ओडिशा में 8,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को समर्पित करेंगे और पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखेंगे। रेल मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में विकास कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

News Desk