लखनऊ। लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट की रविवार को इमरजेंसी लैंडिंग की गयी। खबरों की मानें तो विमान ने उड़ान भरी ही थी कि वो अचानक एक पक्षी से टकरा गया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों के चलते विमान को लखनऊ में वापस उतार दिया गया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से कोलकाता भेजा गया। आज हुए इस मामले से पहले यात्रियों में भय का माहौल बना रहा। हांलाकि बाद में यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बता दें कि ऐसी ही घटना विगत 15 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा था।


