Tuesday, June 6, 2023
spot_img
Homeराजनीतिबड़ी खबरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला! बोले-...

बड़ी खबरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला! बोले- सच बोलने की कीमत चुका रहा हूं, बहन प्रियंका गांधी ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सरकारी बंगला खाली कर दिया है। यह बंगला उन्हें 2004 के आम चुनाव में अमेठी जीतने के बाद आवंटित किया गया था। लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक 12 तुगलक लेन स्थित उनका बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था। अपना घर खाली करने के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं सच बोलने की कीमत चुका रहा हूं। दिल्ली में सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं इसे खाली कर रहा हूं। सच्चाई बोलने की आजकल कीमत है, मैं वो कीमत चुकाता रहूंगा।  सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं। राहुल गांधी द्वारा सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उन्होंने(राहुल गांधी) सरकार के बारे में सच्चाई बोली इसीलिए उनके साथ ये सब हो रहा है। लेकिन बहुत हिम्मत वाले हैं, बिल्कुल डरते नहीं हैं, नहीं डरेंगे और अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें