सियासतः भाजपा ने दिल्ली सरकार पर फिर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप! केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- लालू ने चारा खाया, केजरीवाल ने मजदूरी खाई

ख़बर शेयर करें :-

नई दिल्ली। भाजपा ने एक बार फिर दिल्ली की आप सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आज मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ने साफ तौर पर अरविंद केजरीवाल की सरकार पर कई घोटाले करने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में भ्रष्टाचार के नए मॉडल पेश किए हैं। उनकी सरकार में शराब घोटाला हुआ है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने लूटने का काम किया है। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि जो मजदूर अपनी कमाई के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हैं, उनके पैसे भी अरविंद केजरीवाल खा गए। उन्होंने केजरीवाल पर साफ तौर पर मजदूरों का हक खाने का आरोप लगा दिया। अनुराग ठाकुर ने लालू यादव के साथ अरविंद केजरीवाल के फोटो को दिखाते हुए कहा कि एक और उन्होंने चारा खाया, दूसरी ओर इन्होंने मजदूरों का हक मारा। उन्होंने कहा कि बच्चों के क्लासरूम बनाने में भी घोटाला हुआ है। आम आदमी पार्टी ने सिर्फ पैसा लूटा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के नए नए मॉडल बनाए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मजदूरों के नाम पर लाखों करोड़ों का घोटाला हुआ है।

News Desk