Thursday, March 30, 2023
spot_img
HomeUncategorizedशादी के झांसा देकर युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, शादी...

शादी के झांसा देकर युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, शादी की बात करने पर महिला व उसकी छह बेटियों को घर से निकाला बाहर

ऋषिकेश क्षेत्र में गोपेश्वर निवासी एक महिला के साथ युवक द्वारा शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने महिला को उसकी छह बेटियों के साथ घर से बाहर निकाल दिया है। जिस पर महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने पांच साल पूर्व उसने अपने शराबी पति को छोड़ दिया था। जिसके बाद वीरभद्र रोड निवासी युवक की महिला से मुलाकात हुई, और युवक ने उसने उसकी दो बेटियों को कानूनी तौर पर गोद ले लिया। जिसके बाद महिला को अपने ही साथ रहने के लिए कहा और महिला युवक के साथ ही रहने लगी।

जिसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। पांच साल के बाद जब महिला ने युवक से शादी के लिए कहा तो युवक ने महिला और उसकी छह बेटियों को घर से बाहर निकाल कर ताला लगा दिया। जिस पर महिला ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल युवक घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें