पैरालिंपिक में कांस्य जीतने वाले मनोज को ग्राफिक एरा देगा 11 लाख

ख़बर शेयर करें :-

देहरादून/रुद्रपुर। पैरा ओलांपिक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मनोज सरकार की उपलब्धि पर ग्राफिक एरा ने उन्हें 11 लाख रूपए देने की घोषणा की है। यही नहीं ग्राफिर एरा ने मनोज की उपलब्धि पर खुशी जताई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि रुद्रपुर निवासी मनोज ने टोक्यो में चल रहे पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी उपलब्धि पर समूचे उत्तराखण्ड में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। बता दें कि भारतीय महिला हाकी टीम के टोक्यो ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन पर टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी उत्तराखंड की वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये देने के बाद ये दूसरा मौका है, जब ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने टोक्यो में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी को यह सम्मान राशि देने का निर्णय किया है।