उत्तराखंड के इतिहास में जुड़ा एक और पन्ना ! राज्य की पहली विधानसभा अध्यक्ष बनी ऋतु खंडूरी

ख़बर शेयर करें :-

उत्तराखंड के इतिहास में आज एक और पन्ना जुड़ गया है। पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। ऋतु खंडूरी राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी है। ऋतु खंडूरी को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई।

चुनाव प्रक्रिया आज संपन्न हो गई है। ऋतु खंडूरी ने कांग्रेस के सीनियर लीडर सुरेंद्र सिंह को बड़े अंतर से मात दी थी। ऋतु खंडूरी ने स्वयं को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि यह उनको नहीं, उत्तराखंड की हर महिला का सम्मान है। उन्होंने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही राज्य की जनका को भी धन्यवाद दिया। महिला विधायकों के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए खंडूड़ी ने कहा कि सबसे पहले तो वह विधानसभा को ज़्यादा से ज़्यादा डिजिटल किए जाने की दिशा में काम करेंगी। इसके साथ ही, उन्होंने विधानसभा में महिला विधायकों के लिए अलग कक्ष बनाए जाने जैसे कदम उठाने की बात भी कही।

आपको बताते चले कि ऋतु खंडूरी दूसरी बार विधायक बनी हैं। 2017 के चुनाव में वो यमकेश्वर से चुनाव जीती थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उनको यमकेश्वर से टिकट नहीं दिया था। माना जा रहा था कि उनको टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन भाजपा ने ऋतु खंडूरी को कोटद्वार से मैदान में उतार दिया था। ऋतु खंडूरी ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि कोई महिला विधानसभा अध्यक्ष चुनी गई है।

Gunjan Mehra