राज्य स्थापना के रजत जयंती 2025 तक उत्तराखंड को बनाया जाएगा देश का माडल राज्य :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें :-

सीएम धामी ने शनिवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में पहुंचकर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम धामी ने बताया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती 2025 के अवसर पर राज्य को देश का मॉडल राज्य बनाया जाएगा। वही पर्यटकों को राज्य के प्रति आकर्षित करने के लिए पर्यटन का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि रजत जयंती 2025 के अवसर पर मॉडल बनाया जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गरीब जनता को मुफ़्त अनाज दिया गया है और इस योजना को सितंबर तक बड़ा दिया गया है।

वही इससे पूर्व सीएम धामी ने लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, क्लास रूम व छात्र- छत्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों को भी देखा। स्कूली छत्राओं ने सीएम धामी का स्वागत गीत गाकर स्वागत किया।

Gunjan Mehra