Tuesday, May 30, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज शपथ भारद्वाज व जन जागरूकता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज शपथ भारद्वाज व जन जागरूकता अभियान चला रहें शंकर बिष्ट को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शपथ भारद्वाज को सम्मानित किया। शपथ भारद्वाज ने पेरू के लीमा में आयोजित आईएसएसएफ विश्वकप ट्रेप शूटिंग की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

वही साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे युवा शंकर सिंह ने भेंट की। पर्यावरण संरक्षण व संव‌र्द्धन एवं वनों को आग से बचाने का संदेश जनजन तक पहुंचाने के लिए पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट पदयात्रा पर हैं। जिस पर सीएम धामी ने उनके प्रयासों की तारीफ की और सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें