मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले – बाबा केदार की सौगंद है भर्ती घोटाले को लेकर की जा रही कार्रवाई नही रूकेगी, आखिरी दोषी की गिरफ्तारी हम तक रुकेंगे नही

ख़बर शेयर करें :-

शनिवार को तिलवाड़ा स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देश का उत्कृष्ट राज्य बनाने के लिए हमें वर्क कल्चर विकसित करना होगा। एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोपने के बजाय सभी को मिलकर कार्य करना होगा तभी नए मुकाम हासिल किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की सौगंद है भर्ती घोटाले को लेकर की जा रही कार्रवाई बिल्कुल नहीं रुकेगी नही। कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। आखिरी दोषी की गिरफ्तारी तक हम नहीं रुकेंगे।

वही इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने 14294.18 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व 32386.77 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नौकरियों के नाम पर उत्तराखंड में पहले से लेकर अब तक जो भी धांधलियां हुई है उसके आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं में बेहतरीन कार्य करने वाले 4 स्वयं सहायता समूह और 37 चयनित पात्रों को पुरस्कृत भी किया। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करी यह घोषणाएं
मयाली से गुप्तकाशी व भीरी से मक्कू-चोपता मोटर मार्ग को राजमार्ग बनाया जाएगा।
स्यूंड-धौलसारी-कमेड़ा तीन किमी मोटर मार्ग का निर्माण।
ऐंटा-पवननगर-थापली-भंगर-कमसाल मार्ग का निर्माण।
बगुला-भटवाड़ी तीन किमी मार्ग का निर्माण।
चिलौंड, स्यांसू, तोषी मार्गों के द्वितीय चरण के कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति।
शहीद राय सिंह बंगारी जीआईसी चमालकोट को इंटर स्तर पर अनुदान।
तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटर मार्ग का हॉटमिक्स।
डिग्री कॉलेज जखोली को छह विषयों में पीजी की मान्यता देने।
बछाणस्यू में जिला सहकारी बैंक की स्थापना।
घेंघड़ में राजकीय हाईस्कूल की स्थापना।

Gunjan Mehra