Sunday, March 26, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडकालसी जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दिखाएं काले झंडे

कालसी जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दिखाएं काले झंडे

विकासनगर कालसी में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहुंचना था। जिसमें सीएम धामी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह हेलीकॉप्टर से कालसी स्थित सेना के हेलीपेड पहुंचे और यहां से कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

कालसी गेट पर पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। उधर विकासनगर की ओर से आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर हरिपुर में उन्हें हिरासत में ले लिया। बीस से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं। झंडे दिखाने वालों में कांग्रेस और आर्यन छात्र संगठन के युवा शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें