Saturday, March 25, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडमहाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड लौटते ही हुए सक्रिय

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड लौटते ही हुए सक्रिय

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड लौटते ही सक्रिय हो गए हैं। देहरादून पहुंचने के अगले ही दिन कोश्यारी टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना संजोया है। मैं भगवान शिवजी से भारत को विश्वगुरु बनाने की कामना लेकर आया हूं।

शनिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर वह टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान मीडिया ने उसने प्रतिक्रिया मांगी। उन्होंने कहा कि टपकेश्वर महादेव का अपना महत्व है। राज्य की जिम्मेदारी छोड़ने के बाद पहले दिन मुझे यहां भगवान शिव के दर्शन का शुभ अवसर मिला।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें