भीमताल। हमारी संस्कृति हमारी पहचान मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए भीमताल में 20 अक्टूबर को झोड़ा व शगुन आंखर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी के लिए कार्यक्रम संयोजक जुट गये हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं सभासद सुनीता पांडे ने बताया युवा पीढ़ी में पहाड़ की संस्कृति की पहचान कराना बेहद जरूरी है। पहाड़ की सदियों पुरानी संस्कृति आज युवाओं से दूर हो रही है। जिसे बचाना सही का परम कर्तव्य है। इसको लेकर 20 अक्टूबर को भीमताल के मल्लीताल रामलीला मैदान में झोड़ा व शगुन आंखर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गये हैं। बताया प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी 7895069203 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विजेता टीम को 5-5 हजार रुपए की नगद धनराशि दी जाएगी। शगुन आंखर प्रतियोगिता में 3 से 5 सदस्यों का होना अनिवार्य है। इसके अलावा महिलाओं के लिए हाट बाज़ार भी लगाई जायेगी। ताकि महिलाएं अपने घर में तैयार उत्पादों की दुकान लगा सके। उन्होंने बताया प्रतियोगिता में भीमताल समेत हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, धारी, रामगढ़, ओखलकांडा से भी प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। उन्होंने लोगों से हमारी संस्कृति हमारी पहचान मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है।