Friday, June 2, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडहल्द्वानी : विजिलेंस टीम ने एक और रिश्वतखोर को रंगे हाथों धर...

हल्द्वानी : विजिलेंस टीम ने एक और रिश्वतखोर को रंगे हाथों धर दबोचा

हल्द्वानी। विजिलेंस टीम भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। वही अब विजिलेंस की टीम ने तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। विजिलेंस की टीम ने आज सुबह के समय जाल बिछा कर हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में ₹10000 की रिश्वत की मांग की थी, और आज विजलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही एसपी विजलेंस प्रह्लाद मीणा ने बताया की टीम द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें