हैवानियत ! यहां 28 वर्षीय युवक ने 65 वर्षीय वृद्धा के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें :-

उत्तराखंड के सितारगंज से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 28 वर्षीय युवक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपना हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सितारगंज निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला शादियों में बर्तन धोकर अपना घर खर्च चलाती है। वही महिला के पास 14 अप्रैल को अज्ञात बाइक सवार युवक आया और उसने वीरेंद्रनगर मोड़ का पता बताते हुए उसे काम का झांसा दिया जिसके बाद अपनी बाइक में बैठा कर उसे पीलीभीत रोड की तरफ ले गया इसके कच्चे रास्तों, पंगडंडियों पर चलकर उसे सुनसान स्थान में बनी झोपड़ी में ले गया जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

साथ ही आरोपी ने बुजुर्ग महिला को धमकी देकर कहा कि यदि वह इस बात को किसी को बताती है तो वह उसको जान से मार डालेगा। मामले में पुलिस ने ब्लाक अमरिया ग्राम मुंगलाखेड़ा निवासी 28 वर्षीय भूरा पुत्र रियाजुद्दीन को हिरासत में ले लिया। बुजुर्ग महिला ने आरोपित भूरा को पहचान लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला दुराचारी को सख्त सजा देने की मांग की है।

Gunjan Mehra