Saturday, March 25, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडINTERNATIONAL WOMEN'S DAY 2022 ! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जैव...

INTERNATIONAL WOMEN’S DAY 2022 ! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जैव प्रौद्योगिकी परिषद पटवाडांगर में कार्यरत महिलाओं को किया सम्मानित

8 मार्च को विश्व भर में हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है। वहीं विश्व के सभी देश चाहे वह विकसित हो या विकासशील मिलकर महिला अधिकारों की बात करते है। साथ ही महिलाओ की तरक्की को लेकर बात की जाती है। 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में कई समारोह आयोजित किए जाते है , साथ ही समाज मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने करने के लिए महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है और इस दिन कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड के नैनीताल ज़िलें के जैव प्रौद्योगिकी परिषद पटवाडांगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा गया। इस दौरान संस्थान के प्रभारी डॉ. सुमित पुरोहित ने संस्थान में सेवारत महिलाओं को सम्मानित किया। वहीं डॉ. सुमित पुरोहित ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘जेन्डर इक्वैलिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टूमौरो’ यानि मजबूत भविष्य के लिए लैेंगिक समानता जरूरी है, रखी गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र मे परचम लहरा रही है। बावजूद इसके भी कई स्थानों में उन्हें लैंगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या इत्यादि का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए हम सभी का कर्तव्य है कि महिला सशक्तिकरण बढ़ाने का कार्य करें।

इस दौरान सरिता देवी, जानकी देवी, नीतू भारद्वाज, अमृता देवी, आरती बिष्ट, शिवानी बलोदी एवं शीतल ओली समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें