मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल एक हादसे में बुरी तरह चोटिल हो गए। खबरों की मानें तो सिंगर नौटियाल घर की सीढ़ियों से गिर गए। इस दौरान उनकी कोहनी टूट गई है इसके अलावा उनके सिर, पसलियों और माथे पर भी चोट लगी है। उन्हें मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। बता दें कि जुबिन नौटियाल का नया गाना तू सामने आए हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को उन्होंने सिंगर योहानी के साथ गाया है। गुरुवार को नौटियाल और योहानी साथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था। इसके बाद ही उन्हें चोट लगी। इस एक्सीडेंट के चलते सिंगर को अपने दाएं हाथ का ऑपरेशन करवाना पड़ेगा। उन्हें डॉक्टरों ने दांए हाथ का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।
Singer Jubin Nautiyal broke his elbow, cracked his ribs & hurt his head after he fell from a building staircase in the early hours of today morning. He was recently rushed to a hospital in Mumbai.He will undergo an operation for his right arm: Jubin Nautiyal's PR team
(File pic) pic.twitter.com/gABRe9UP2Z
— ANI (@ANI) December 2, 2022
इस पूरे मामले पर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल का कहना है कि उनकी जुबिन से फोन पर बातचीत हुई है। उनकी कोहनी में फैक्चर हुआ है। वह अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्दी स्वस्थ होकर एक बार फिर से अपने फैंस के सामने नजर आएंगे। सीएम धामी ने भी घटना पर दुख जताते हुए जल्द जुबिन के स्वस्थ होने की कामना की है।
उत्तराखण्ड के सपूत, प्रसिद्ध गायक @JubinNautiyal जी के चोटिल होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 2, 2022
आपको बता दें, सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपना नाम इंडस्ट्री में काफी मेहनत से बनाया है। पिछले दिनों उनके एक के बाद एक गाने रिलीज हुए हैं। इसमें मानिके गाने वाली योहानी के साथ तू सामने आए और फिल्म गोविंदा नाम मेरा का गाना बना शराबी शामिल है। फिल्म थैंक गॉड के गाने मानिके को भी जुबिन ने योहानी के साथ गाया था। इससे पहले भी जुबिन नौटियाल ढेरों हिट गाने दे चुके हैं। उनके ग्लोबल हिट गानों की लिस्ट काफी लंबी हैण् इसमें रातां लंबियां, लुट गए, हमनवा मेरे, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा और तुझे कितना चाहने लगे हम शामिल हैं। अपनी मधुर आवाज और क्यूट लुक्स के साथ जुबिन आज लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके गाने तो चार्टबस्टर है ही, साथ ही उनकी फीमेल फॉलोइंग काफी बढ़िया है।