Kedarnath Dham: तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल बाल बची यात्रियों की जान

ख़बर शेयर करें :-

केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे के दौरान किसी प्रकार के जान-माल की हानी नही हुई है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर के रोटर में खराबी आने के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जिसके चलते केदारनाथ जा रहे छह तीर्थयात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है, इस दौरान उनकी सांसें अटक गई।

हालांकि, सफल इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इसमें सवार तीर्थयात्रियों ने राहत महसूस की।

जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलिपैड से 100 मीटर आगे पर इमरजेंसी लैंडिंग ही हुई है।

Gunjan Mehra