Thursday, March 30, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडप्रेमी युगल ने की आत्महत्या, आत्महत्या का उठाया यह कदम, जांच में...

प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, आत्महत्या का उठाया यह कदम, जांच में जुटी पुलिस

धर्मपुर में एक मकान में एक युवक युवती का शव कमरे में पड़ा दिखाई दिया। यह घटना धर्मपुर कब्रिस्तान वाली गली की है। मृतकों की शिनाख्त राहुल पुत्र शिवप्रसाद निवासी धर्मपुर और शिल्पी पुत्री मनोज थापा निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई। मामला प्रेम प्रसंग जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह राहुल ने जब दरवाजा नहीं खोला तो घरवाले बेहद घबरा गए। दरवाजा काफी देर तक खटखटाने के बाद भी राहुल ने दरवाजा नही खोला। जिसके बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। अंदर राहुल के साथ एक लड़की का शव भी पड़ा हुआ था। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया है कि दोनों के पास से एक सीरिंज मिली है।

ऐसा मना जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन दिया है। दोनों ने आत्महत्या की है। राहुल मैक्स अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था। जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी। लड़की राहुल के पास आई या राहुल उसे लेकर आया था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहुल के परिजन भी लड़की के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। इसे प्रेम प्रसंग से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें