हलद्वानी। एक बार फिर बाघ ने जंगल मे घास काट रही महिला पर हमला बोल दिया है। यहां रामनगर वन प्रभाग के काठगोदाम क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला घास काटने जंगल गई हुई थी जहां पर बाघ ने महिला को अपना निवाला बना लिया। आए दिन हो रहे हमले से ग्रामीण काफी आक्रोशित है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 1 महीने में गुलदार ने 5 लोगों को अपना निवाला बना लिया है। उसके बावजूद भी वन विभाग गहरी निंद्रा में सोया हुआ है।
जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय इंदिरा देवी घास काटने के लिए जंगल गई थीं, जहां गुलदार ने उन्हें अपना निवाला बनाया। महिला के साथ घास काटने गई अन्य महिलाओं ने गुलदार का हमला देख इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला का शव पड़ा हुआ था। फतेहपुर वन रेंज अधिकारी ख्यालीराम टम्टा का कहना है कि लोगों को जंगल में नहीं जाने की चेतावनी दी जा रही है। उसके बावजूद भी लोग जंगल जा रहे हैं। महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। वही तीन दिन के भीतर गुलदार द्वारा एक और महिला को निवाला बनाए जाने के बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है।
बता दें कि बीते 3 दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। ज्ञात हो कि दो दिन पहले भी गुलदार ने एक महिला को निवाला बनाया था।