Thursday, March 30, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडहल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में युवती के साथ किया सामुहिक दुष्कर्म, पुलिस...

हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में युवती के साथ किया सामुहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुखानी थाना क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी हैं, जिन्हें पीड़िता के भाई की तहरीर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ साथ जेल भेजने की कार्रवाई कर दी है।

उपनिरीक्षक मुखानी थाना प्रीति ने बताया कि पांच फरवरी को एक युवक ने थाने में आकर तहरीर दी और पुलिस को बताया कि दो युवकों ने जंगल ले जाकर उसकी बहन के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता के भाई ने बताया कि पांच फरवरी की शाम को गौरव जोशी और सुमित रौतेला उसकी बहन को बहला फुसलाकर जंगल की तरफ ले गए थे।

जंगल में दोनों आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब बहन घर लौटी तो उसने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया। युवक की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद सात फरवरी को दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। दोनों के मिलते ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।

इस मामले के जांच अधिकारी की मानें तो पीड़िता के भाई ने युवती की उम्र तहरीर में 17 वर्ष बताई थी। मगर जांच पड़ताल में पीड़िता की उम्र 20 साल पता चली है। इसलिए दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 सहित संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता और दोनों युवक एक ही गांव के निवासी हैं।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें