उत्तराखंड : my 11cricle एप से इस तरह रातों रात करोड़पति बन गई प्रियंका

ख़बर शेयर करें :-

बागेश्वर- dream11 कई लोगों को रातो रात करोड़पति बना दिया है जिसमें अब पहाड़ के कई ऐसे युवा शामिल है जो dream11 में अपनी टीम तैयार कर रातों रात अमीर बन गए ऐसे में बागेश्वर की रहने वाली प्रियंका परिहार ने my11 circle app पर खिलाड़ियों की टीम बनाकर एक करोड़ की जीत हासिल की है ।

इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की बल्ले हो रही है तो यहां उत्तराखंड के लोग भी ऐसे ऐप पर मोटी रकम जीतकर नाम कमा रहे हैं। उत्तराखंड के बागेश्वर के उडलगांव की निवासी प्रियंका परिहार ने गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मुकाबले में माय सर्किल 11 ऐप पर टीम बनाई थी। इस मुकाबले में प्रियंका द्वारा चुने खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें लीग में पहली रैंक हासिल हुई थी। जिसका नतीजा ये रहा कि प्रियंका परिहार ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। अब उन्हें जल्द ही टैक्स काटकर पैसे मिल जाएंगे।

लड़कों द्वारा ही इस तरह के इनाम जीतने की खबरें आती हैं। लेकिन बहुत कम होता है कि लड़कियां भी ड्रीम 11 या माय सर्किल 11 ऐप की वजह से सुर्खियों में आएं। प्रियंका परिहार ने ऐसा कर के दिखाया है। इसे किस्मत कह लीजिए या खेल की समझ, लेकिन प्रिंयका ने लॉटरी तो अब जीत ली है। बता दें कि वह वर्तमान में अपने मेजर पति अशोक परिहार के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रही हैं।

प्रियंका के पिता कैलाश सिंह मेहता बागेश्वर में एक निजी स्कूल के संचालक है। प्रियंका का कहना है कि वह लीग में प्रथम आई और उन्होंने ये राशि जीती है। इस उपलब्धि से उनके परिजन काफी खुश हैं। प्रियंका के परिवार में खुशियां हैं तो वहीं आसपास के लोग भी इस बच्ची को बधाई दे रहे हैं।

Gunjan Mehra