झांकी का अंतिम रूप से चयन हो गया है। सूचना विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन के उपरांत मानसखंड पर आधारित झांकी प्रस्तावित की गई थी।जिसको भारत सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि झांकी के अग्र तथा मध्य भाग में कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए हिरन, बारहसिंघा, घुरल, मोर व राज्य में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजाति के पक्षियों को प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी के पृष्ठ भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह तथा देवदार के वृक्षों को दिखाया जाएगा। उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित होगा थीम सांग
साथ ही इस वर्ष परेड में उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक कला ऐपण का भी झांकी के माडल में समावेश किया गया है। झांकी के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए छोलिया नृत्य का दल सम्मिलित होगा। झांकी का थीम सांग उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित होगा।