देहरादून। उत्तराखण्ड में आज एक और सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कोटद्वार बीरोंखाल में डॉक्टरों की गाड़ी खाई में गिरी में गिर गई। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर बुआआल पर पंचपुरी पुल के पास यह हादसा हुआ। जीप पूर्वी नयार नदी में 70 मीटर नीचे जा गिरी। जानकारी के अनुसार वेदीखाल से स्वास्थ्य शिविर का समापन होने के बाद पीपीपी मोड पर संचालित बीरोंखाल सामुदायिक स्वास्थ्य का स्टाफ वापस बीरोंखाल लौट रहा था। अरकंडाई के समीप पंचपुरी पुल के पास चढ़ाई में जीप अनियंत्रित होकर नयार नदी में जा गिरी। इस हादसे में डॉक्टर अमन तिवारी, डॉक्टर माधुरी, नर्स पूजा हयांकी और चालक प्रवीन सिंह घायल हो गए। चालक प्रवीन व डॉक्टर अमन तिवारी गम्भीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार चालक बहुत तेज गाड़ी चला रहा था। और सीधी रोड पर गति पर नियंत्रण नहीं रख सका। जिस वजह गाड़ी नयार नदी में जा गिरा ।
Related Posts
नैनीताल : ट्रैफिक में घंटो फंसा रहा दूल्हा , इंतजार करती रही दुल्हन
- Gunjan Mehra
- October 25, 2023
- 0