Friday, June 2, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडसड़क हादसा : ब्रेक फेल होने से सड़क से निचे गिरी यात्रियों...

सड़क हादसा : ब्रेक फेल होने से सड़क से निचे गिरी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, यात्री घायल

उत्तराखंड रोडवेज की यात्रियो से भरी बस रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यात्रियों से भरी बस मसूरी से देहरादून की ओर आ रही थी जिसमें मरीब 39 यात्री थे। अनियंत्रित होकर आईटीबीपी एकेडमी के पास सड़क से नीचे की सड़क पर गिरने से बस हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। सूत्रों की मानें तो बस का ब्रेक फेल होने के बाद पैराफिट को तोड़ते हुए बस सड़क से नीचे जा गिरी।

सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौक पर रेस्क्यू के लिए रवाना हुई है। ड्राइवर सहित कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बस में 39 लोग सवार थे, जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोट आईं हैं जबकि, कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

घायल यात्रियों को रेसक्यू कर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कितने लोगों को चोटिल हुए इसका अभी स्पष्ट पता नही चल पाया है। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें