Thursday, June 8, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडसफलता ! देवभूमि की बेटी ने 15 दिन के अंदर माउंट मकालू...

सफलता ! देवभूमि की बेटी ने 15 दिन के अंदर माउंट मकालू का सफल आरोहण कर बनाया नेशनल रिकॉर्ड

उत्तरकाशी की पर्वतारोही सविता कंसवाल ने माउंट एवरेस्ट के बाद 15 दिन के अंदर माउंट मकालू पर सफल आरोहण कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

उत्तरकाशी लोथरु गांव निवासी सविता कंसवाल ने 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) पर तिरंगा फहराया था। जिसके बाद भी वह रुकी नही और उन्होंने माउंट मकालू (8463 मीटर) पर आरोहण किया। 15 दिन के अंदर दोनों पर्वतों पर आरोहण कर उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। सविता चार बहनों में सबसे छोटी है जिनका जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। सविता ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है और 2013 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स किया।

सविता ने एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स भी किया। सविता नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एक कुशल प्रशिक्षक भी हैं।

इन चोटियों को कर चुकीं फतह
सविता इससे पूर्व त्रिशूल पर्वत (7120 मीटर), हनुमान टिब्बा(5930 मीटर), कोलाहाई (5400 मीटर), द्रौपदी का डांडा (5680 मीटर), तुलियान चोटी (5500 मीटर), दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर सफल आरोहण कर चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें