उत्तराखंड : सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेजप्रकाश देवरानी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिए किसलिए मिलता है यह सम्मान

ख़बर शेयर करें :-

सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेजप्रकाश देवरानी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। यह पदक किसी भी पुलिस अधिकारी को राष्ट्र के लिए उसकी सेवा के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। उत्तराखंड के भी पांच और पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इससे पहले उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2016 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें वर्ष 2013 और 2018 में उत्कृष्ट जांच के लिए सीबीआई दिवस पुरस्कार, 2019 में दक्षिण सूडान में शांति स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक, 08 प्रशंसा पत्र, 60 प्रशस्ति प्रमाण पत्र और 130 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Gunjan Mehra