हल्द्वानी। यहां काठगोदाम कोलटैक्स नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुँची काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुंच और सिंचाई नहर बंद कराकर शव को बाहर निकाला।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को यहां स्थानीय लोगों ने काठगोदाम कोलटैक्स नहर में एक व्यक्ति का शव देखा खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया आनन-फानन में लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी घटना की सूचना पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची नहर कवरिग के चलते शव को बाहर निकालने मे पुलिस को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बमुशिल शव को निकाला। पुलिस आसपास से शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव का पंचानाभर शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है।