एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक पर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अफजलगढ़ के माननगर निवासी सोहन सिंह पुत्र राजपाल सिंह कई वर्षों से उनके घर आते जाते रहते थे। इस बीच लगभग 7 वर्ष से उससे उसकी दोस्ती हो गई। जिसके बाद उसने घरवालों को विश्वास दिलाया कि वह उसके बालिग होते ही शादी कर लेगा। लेकिन वर्ष 2020 से पहले वह नाबालिग थी। जिसके चलते उसकी शादी नहीं हो पाई थी। जिसके युवक युवती को कई बार घुमाने के बहाने होटलों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वर्ष 2022 में जब युवती बालिग हुई, तो उसने शादी के लिए सोहनपाल से बात की। लेकिन वह शादी के लिए आनाकानी करने लगा और 25 लाख रुपए दहेज की मांग करने लगा।
वही बीती 23 जून 2022 को सोहनपाल युवती के घर आया और उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करने लगा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।