नैनीताल : ट्रैफिक में घंटो फंसा रहा दूल्हा , इंतजार करती रही दुल्हन

ख़बर शेयर करें :-




पहाड़ी पर हो रहें कटान के चलते दूल्हे की कार घंटो तक जाम में फंस गई। इस दौरान दूल्हा व बराती तो परेशान रहें ही साथ ही यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बता दें नैनीताल जिले की भवाली अल्मोड़ा हाईवे पर पहाड़ी से कटान का कार्य चल रहा है। वही अल्मोड़ा से एक बारात हल्द्वानी जा रही थी।दोपहर 12 बजे झुलापुल गरमपानी में बारात की गाड़ियां जाम में फंस गई। करीब डेढ़ घंटे तक दूल्हा बराती व अन्य यात्री जाम में फंसे रहें। 1:30 में जाम खुलने के बाद बरात हल्द्वानी को रवाना हुई।

रोजाना पहाड़ी से कटान के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, स्थानीय लोगों ने एनएच से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के अपील की है।

Gunjan Mehra