ऐतिहासिक होगा सीएम धामी का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित साह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

ख़बर शेयर करें :-

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, समेत कल 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी संगठन के बड़े पदाधिकारियो की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं शहर के प्रबुद्ध जन, आम जनमानस समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह सम्बंधित जानकारी देने के लिए भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के सपनो के अनुरूप राज्य को बनाने का काम किया है। राज्य आंदोलनकारियों का सपना भृष्टाचार मुक्त शासन का था, जिसे भाजपा ने पूरा किया है। इस बार महिलाओं का उत्साहवर्धन हुआ है, महिलाओं का वोट भाजपा को मिला है। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य भव्य बनाने जा रही है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने बताया कि कल सुबह 7: 30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के सभी विधायक, पदाधिकारी- कार्यकर्ता मंदिरों व गुरुद्वारों में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व कार्यकर्ता शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ता मंदिरो मे लोककल्याण के लिए पूजन के भी कार्यक्रम तय किए गए हैं। प्रमुख समाज सेवी,साहित्यकार, लेखक,प्रबुद्ध वर्ग, धार्मिक मठ मंदिरो के साधु शपथ ग्रहण में शरीक हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। विस्तारक और प्रवासी कार्यकर्ता को शपथ ग्रहण समारोह मे शरीक होने की सुचना प्रदेश स्तर से दी जाएगी। जिलों में शपथ ग्रहण से सम्बंधित सूचना जिलाध्यक्षों से ली जा सकेगी।

Gunjan Mehra