शाबास ! देवभूमि की यह बेटी विश्व की सबसे ऊंची चोटी फतह कर बनी भारत की दूसरी महिला पर्वतारोही

ख़बर शेयर करें :-

उत्तरकाशी। उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में देवभूमि का नाम रोशन कर रहीं है। इसी के चलते उत्तरकाशी के ग्रामीण क्षेत्र लौंथरू निवासी सविता कंसवा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर राज्य का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। सविता कंसवाल ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है।

बता दें कि देवभूमि की 24 वर्षीय बेटी सविता कंसवाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट (8848.86 मीटर) का सफल आरोहण किया है। यह आरोहण सविता कंसवाल ने 12 मई की सुबह नौ बजे के करीब किया। बता दें कि सविता ने इससे पहले भी कई चोटियां पर सफल आरोहण किया है। सविता के सफल एवरेस्ट आरोहण की जानकारी नेपाल के प्रसिद्ध शेरफा बाबू ने इंटरनेट के द्वारा साझा की है । सविता की इस सफलता से सिर्फ उनके परिवार ही नही बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश में हर्ष का माहौल है। माउंट ल्होत्से पर तिरंगा लहराने वाली सविता कंसवाल भारत की दूसरी महिला पर्वतारोही है।

सविता ने बताया कि उन्होंने बीते वर्ष एवरेस्ट मैसिफ अभियान के तहत दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) का सफल आरोहण किया।

सविता ने इन प्रमुख चोटियों का किया आरोहण-
माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) नेपाल
ल्होत्से (8516 मीटर) : नेपाल
त्रिशूल (7120 मीटर) : उत्तराखंड
हनुमान टिब्बा (5930 मीटर) : हिमाचल प्रदेश
कोलाहाई (5400 मीटर) : जम्मू-कश्मीर
द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) (5680 मीटर) : उत्तराखंड
तुलियान (5500 मीटर) : जम्मू-कश्मीर
लाबूचे (6119 मीटर) : नेपाल
चंद्रभागा (6078 मीटर) : हिमाचल प्रदेश

Gunjan Mehra