देहरादून। बुध पूर्णिमा के मौके पर आज हरिद्वार और ऋषिकेश में आस्था का सैलाब उमड़ा है। सुबह से ही लोग गंगा घाटों पर स्नान कर रहे हैं। लोग गंगा स्नान व पूजा-पाठ कर शांति की कामना कर रहे हैं। स्नान का शुभ मूहुर्त सुबह चार बजकर 12 मिनट से शुरू हो गया था। बता दें कि इस दिन गंगा घाटों में स्नान का विशेष महत्व है। लोग भगवान बुद्ध की पूजा करते हैं। कई लोग घरों में भगवान सत्यनारायण की भी पूजा करवाते हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग फोन कर इस दिन चंद्र ग्रहण लगने की बात कह रहे हैं लेकिन भारत में ग्रहण नहीं है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता, अहिंसा, शांति व सेवा का संदेश दिया। उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सकता है।